गुंडो के हमले में पुलिस कर्मचारी की मौत

अमरावती | समाचार ऑनलाइन
अचलपुर पुलिस स्टेशन के कर्मचारी शांतिलाल पटेल पर कुछ गुंडों ने हमला कर दिया था, इस घटना में पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई। अचलपुर शहरे के कुख्यात पांच से सात गुंडों ने मंगलवार की तड़के लोहे रॉड व सलाखों से हमला कर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने अबतक तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में पुलिस ने बताया कि सोमवार रात पेट्रोलिंग के समय पुलिस उपनिरीक्षक शुभांगी ठाकरे ने सात से आठ आरोपियों को शराब पीते हुए बैठे देखा था, उनको देखते ही कुछ बदमाश वहां से फरार हो गए थे। कुछ लोगों को पुलिस का धाक दिखाकर थोड़ी बाद छोड़ दिया गया था। आरोपियों के साथ मारपीट किए जाने की बात से खफा होकर पुलिस उपनिरीक्षक शुभांगी ठाकरे का पीछा किया गया था। लेकिन सुबह तक बदमाशों को वह नजर नहीं आयी।
[amazon_link asins=’B07DFPMY4G,B019FGRD90,B07CQTZ9F1′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’034786a3-b00e-11e8-a027-6ff9c85c8e71′]

इसी दौरान पुलिस स्टेशन से घर जाते समय पुलिस कर्मचारी शांतिलाल चुन्नीलाल पटेल (52) का रास्ता रोककर व सलाखों से सिर पर हमला कर दिया था। इस घटना में शांतिलाल पटेल गंभीर रुप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत इलाज के लिए जिला सामान्य हॉस्पिटल में भरती किया गया। डॉक्टरों ने पटेल को मृत घोषित किया। जिसमें से तीन कुख्यात को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है।

मुंबई में दहीहंडी फोड़ने के दौरान युवक की मौत

घटना की जानकारी मिलते ही अमरावती जिला हॉस्पिटल में पुलिस उप अधीक्षक गृह शिरिष राठौड़, स्थानिक अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक सदानंद मानकर व किरण वानखेडे इन अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया।

इससे पूर्व चादुर रेलवे पुलिस स्टेशन के सतीश मडाली पुलिस कर्चमारी पर भी 27 मई को इसी तरह हमला किया गया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। यह घटना को तीन महीने भी नहीं बीते और दूसरी घटना जिला में हुई।