छत्तीसगढ़: एक नजर में

छत्तीसगढ़ का गठन 1 नवम्बर, 2000 को पूर्वी मध्य प्रदेश के छत्तीसगढ़ी भाषा बोलने वाले 16 जिलों को अलग कर किया गया था। यह मध्य भारत में स्थित है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का दसवां सबसे बड़ा राज्य है जिसका क्षेत्रफल 136,904 वर्ग किमी. (52,199 वर्ग मील) है । जनसंख्या की दृष्टि से यह भारत का सोलहवां सबसे बड़ा राज्य है जिसकी कुल जनसंख्या 2.5 करोड़ है। यह लौह अयस्क व विद्युत् उत्पादन के मामले में भारत के अग्रणी राज्यों में से एक है । इसकी गणना भारत के सबसे तेजी से विकसित हो रहे राज्यों में की जाती है।

Jagranjosh
Dec 13, 2018, 15:57 IST
Chhattisgarh At a Glance
Chhattisgarh At a Glance

छत्तीसगढ़ का गठन 1 नवम्बर, 2000 को पूर्वी मध्य प्रदेश के छत्तीसगढ़ी भाषा बोलने वाले 16 जिलों को अलग कर किया गया था। यह मध्य भारत में स्थित है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का दसवां सबसे बड़ा राज्य है जिसका क्षेत्रफल 136,904 वर्ग किमी. (52,199 वर्ग मील) है। जनसंख्या की दृष्टि से यह भारत का सोलहवां सबसे बड़ा राज्य है जिसकी कुल जनसंख्या 2.5 करोड़ है। यह लौह अयस्क व विद्युत् उत्पादन के मामले में भारत के अग्रणी राज्यों में से एक है इसकी गणना भारत के सबसे तेजी से विकसित हो रहे राज्यों में की जाती है।

छत्तीसगढ़ : विविध तथ्य

1. क्षेत्रफल
1,35,191 वर्ग किमी.
2. राज्य के रूप में गठन
1 नवम्बर,2000
3. जनसंख्या (2011 की जनगणना के अनुसार)
2.55 करोड़
4. भाषाएँ
मुख्य भाषा(हिंदी), ओडिया,मराठी,तेलगू
5. जलवायु
कर्क रेखा के नजदीक स्थित होने के कारण यहाँ की जलवायु आर्द्र (Humid) व उष्ण (Hot) है। गर्मियों में यहाँ का तापमान 45 °C (113 °F) तक पहुँच जाता है |
6. राजधानी 
रायपुर
7. संसद सदस्य
लोक सभा-11 ,राज्य सभा- 5
8. विधानमंडल
एकसदनीय (90 सीटें )
9. विमानपत्तन(एयरपोर्ट)  
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट,रायपुर
10. प्रमुख शहर
रायपुर,विलासपुर,दुर्ग,भिलाई,राजनंदगॉंवऍम
11. त्यौहार
दुर्ग पूजा/बस्तर दशहरा ,बस्तर लोकोत्सव,मदाई उत्सव,राजिम कुम्भ मेला,पखंजोरे मेला,( नर नारायण मेला) भोरमदेव उत्सव,गोंचा उत्सव ,तीज उत्सव
12. अर्थव्यवस्था
अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि व खनन पर आधारित है। इसकी कुल कार्यशील जनसंख्या का 80% कृषि पर निर्भर है।
13. साक्षरता (2011 की जनगणना के अनुसार)
71.04%
14. जन-घनत्व
189 व्यक्ति/वर्ग किमी.
15. जिले
27
16. लिंगानुपात (2011 की जनगणना के अनुसार)
991 महिलाएं/हजार पुरुष


17. प्रमुख नृत्य
पंथी,रावत नाच,पंडवानी,चैत्र,कक्सर,सैला, और सूवा
18. प्रमुख नदियाँ
इन्द्रावती,हसदेव,महानदी,गोदावरी,सबरी। महानदी यहाँ की सबसे प्रमुख नदी है।
19. प्रमुख खनिज
लौह अयस्क,कोयला,चूना पत्थर,डोलोमाइट, क्वार्ट्ज
20. ऐतिहासिक/पर्यटन स्थल
भोरमदेव मंदिर,अर्जुन का रथ,शादनी पार्क (रायपुर),हरि राजीव लोचन मंदिर (रायपुर),लक्ष्मण मंदिर (महासमुंद) ,पार्श्वनाथ तीर्थ (दुर्ग)

भारत में दो क्षेत्र ऐसे हैं जिनका नाम विशेष कारणों से बदल गया - एक तो 'मगध' जो बौद्ध विहारों की अधिकता के कारण "बिहार" बन गया और दूसरा 'दक्षिण कौशल' जो छत्तीस गढ़ों को अपने में समाहित रखने के कारण "छत्तीसगढ़" बन गया। किन्तु ये दोनों ही क्षेत्र अत्यन्त प्राचीन काल से ही भारत को गौरवान्वित करते रहे हैं। "छत्तीसगढ़" तो वैदिक और पौराणिक काल से ही विभिन्न संस्कृतियों के विकास का केन्द्र रहा है। यहाँ के प्राचीन मन्दिर तथा उनके भग्नावशेष इंगित करते हैं कि यहाँ पर वैष्णव, शैव, शाक्त, बौद्ध संस्कृतियों का विभिन्न कालों में प्रभाव रहा है।

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News