scriptकिसके पेट में चला गया ढ़ाई करोड़ रूपया,,,जानिए क्यों सवाल उठा रहे हैं किसान | Whome went to the stomach 25 crore rupee | Patrika News
बारां

किसके पेट में चला गया ढ़ाई करोड़ रूपया,,,जानिए क्यों सवाल उठा रहे हैं किसान

तीन किलोमीटर नई नहर निर्माण के लिए 2 करोड़ 49 लाख रुपए मंजूर हुए थे लेकिन अधिकारियों ने नेताओं से मिलीभगत कर राशि अन्यत्र हस्तांतरित कर दी

बारांDec 22, 2017 / 03:53 pm

Shivbhan Sharan Singh

  water supply system in baran, Fresh water leakese system for baran,water supply in rajasthan,water supplu in baran,leakage mantinance in rajasthan,phed supply system.rajasthan patrika,baran patrika,latest news in baran,baran news

water leaking

बारां. गोपालपुरा बांध की नहर का स्वीकृत निर्माण कार्य शुरू कराने व तुलसां लिफ्ट की ऊंचाई बढ़ाने के अधूरे कार्य को पूरा करने की मांग को लेकर किसान महापंचायत के बैनर तले किसानों ने गुरुवार को जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर जल संसाधन मंंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इससे पूर्व किसान कृषि मंडी परिसर में एकत्र हुए। यहां से वाहन रैली के रूप में जल संसाधन दफ्तर पहुंचकर कार्यवाहक अधीक्षण अभियंता मनोज गोयल का घेराव किया। किसानों ने आरोप लगाया कि गोपालपुरा बांध की मुख्य नहर मोरी नम्बर एक से खेड़ली पिकअप तक तीन किलोमीटर नई नहर निर्माण के लिए २ करोड़ ४५ लाख रुपए मंजूर हुए थे लेकिन अधिकारियों ने नेताओं से मिलीभगत कर राशि अन्यत्र हस्तांतरित कर दी है। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक नहर निर्र्माण का कार्य शुरू नहीं हो जाता, तब तक स्वीकृत राशि के अन्य कार्य को शुरू नहीं होने देंगे। तुलसां लिफ्ट की ऊंचाई बढ़ाने के कार्य के अब तक पूरा नहीं होने पर भी रोष जताया। किसानों ने महापड़ाव की चेतावनी दी।
Read more : यहां भगवान को जारी कर दिए नोटिस,मरीज पुकार रहे अब तो आ जाओ भगवन…
नहीं मिले अधिकारी तो किया गेट बंद
किसान जब जल संसाधन दफ्तर पहुंचे तो अधिकारी नहीं मिलने से नाराज हो गए। आक्रोशित किसानों ने दफ्तर का मुख्य गेट बंद कर दिया। कार्यवाहक अधीक्षण अभियंता गोयल के पहुंचने के बाद उनका घेराव किया गया।
Read more : भाजपा को घर में घुस कर ऐसा धोया कि अब तक आंसू थम नहीं पा रहे…क्या हुआ बारां नगर परिषद सभापति चुनाव में देखें…

ये रहे मौजूद–

इस दौैरान जिलाध्यक्ष जगदीश शर्मा, संभाग प्रभारी सत्यनारायण सिंह, जल वितरण समिति गोपालपुरा के अध्यक्ष नन्दकिशोर मीणा, किशोर सुमन, रामसिंह मीणा, कियानगंज तहसील अध्यक्ष छीतर सिंह हाड़ा, पूर्व सरपंच राजीव त्यागी, संघर्ष समिति अध्यक्ष अरविन्द चौधरी, पूरण नागर, बाबूलाल शुक्ला, कमलेश नागर, रघुवीर मीणा समेत कई किसान मौजूद थे।
Read more : एक टीचर 80 बच्चे पांच कक्षाएं, तबेले में बच्चे कैसे आएं,….देखा है कभी ऐसा स्कूल

दफ्तरों का निरीक्षण, नदारद मिले कर्मचारी
बारां. जिला कलक्टर डॉ. एसपी सिंह के निर्देशानुसार कोषाधिकारी धीरज कुमार सोनी द्वारा गुरूवार प्रात: विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में 13 में से 8 कर्मचारी अनुपस्थित मिले।

Hindi News/ Baran / किसके पेट में चला गया ढ़ाई करोड़ रूपया,,,जानिए क्यों सवाल उठा रहे हैं किसान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो