scriptमहासंग्राम: पश्चिम में पुराने चेहरे पर ही दांव खेलने की हो रही तैयारी | Preparing to play bets on old faces in West in raipur CG | Patrika News

महासंग्राम: पश्चिम में पुराने चेहरे पर ही दांव खेलने की हो रही तैयारी

locationरायपुरPublished: Sep 05, 2018 11:57:28 am

Submitted by:

Deepak Sahu

परिसीमन के बाद 2008 में रायपुर शहर पश्चिम विस के लिए पहली बार चुनाव हुआ। भाजपा के राजेश मूणत ने कांग्रेस के संतोष अग्रवाल को 14 हजार 845 मतों से हराया था।

CG NEWS

महासंग्राम: पश्चिम में पुराने चेहरे पर ही दांव खेलने की हो रही तैयारी

रायपुर. परिसीमन के बाद 2008 में रायपुर शहर पश्चिम विस के लिए पहली बार चुनाव हुआ। भाजपा के राजेश मूणत ने कांग्रेस के संतोष अग्रवाल को 14 हजार 845 मतों से हराया था। 2013 के चुनाव में कांग्रेस ने उम्मीदवार बदला। विकास उपाध्याय ने मूणत को टक्कर दी, लेकिन हरा नहीं सके। मतों का अंतर घटकर 6 हजार 160 रह गया। इस बार मूणत ने क्षेत्र पर ध्यान भी दिया है।

भाजपा में उनकी दावेदारी को फिलहाल कोई चुनौती नहीं दिख रही। लेकिन कांग्रेस में 34 नाम कतार में हैं। इसमें विकास उपाध्याय, युवा कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल, आदि प्रमुख दावेदारों में शुमार हैं। बहुजन समाज पार्टी से भोजराज गौरखेड़े ने दावा किया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने उत्तम जायसवाल को अपना चेहरा घोषित कर रखा है। इस सीट पर जनता कांग्रेस की उम्मीदवारी सामने नहीं आई हैं। इस क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर, कारोबारी, सरकारी-गैर सरकारी कर्मचारी और प्रवासियों की बहुतायत है। उसके अलावा क्षेत्रों में निम्न आय वर्ग के मतदाताओं की भी अच्छी-खासी संख्या है। मौजूदा विधायक मूणत ने क्षेत्र में काफी काम भी कराया है। भाजपा उस काम के भरोसे सीट निकालने का दावा कर रही है। कांग्रेस को पांच साल के अपने संघर्षों पर भरोसा है। यह भरोसा मतदाताओं की कसौटी पर कितना उतरता है यह तो वक्त बताएगा, फिलहाल क्षेत्र में नए चेहरों की उम्मीद कम ही दिख रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो