scriptसंदिग्ध अवस्था में तीन लड़कियां और दो लड़के पकड़े | Three girls and two boys in suspicious circumstances | Patrika News
श्री गंगानगर

संदिग्ध अवस्था में तीन लड़कियां और दो लड़के पकड़े

-आधी रात को पहुंची पुलिस, दो लड़के शराब पीए मिले

श्री गंगानगरApr 24, 2018 / 07:55 am

pawan uppal

police station
श्रीगंगानगर.

रिद्धि-सिद्धि द्वितीय में सदर पुलिस ने सोमवार आधी रात एक ब्वायज हॉस्टल में तीन लड़कियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। इससे पहले पुलिस ने दो लड़कों को पकड़ा। दोनों शराब पीए हुए थे। पुलिस ने पांचों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार रिद्धि-सिद्धि द्वितीय के एक ब्वायज हॉस्टल में लड़कियां होने के संदेह में कॉलोनी के लोगों ने देर रात तक पहरा लगाया। मोहल्लावासियों के प्रयास के बावजूद किसी ने गेट नहीं खोला। पुलिस देर रात तक लड़के और लड़कियों से पूछताछ में जुटी हुई थी। मोहल्लावासी भी पुलिस के साथ-साथ थाने पहुंच गए और संदिग्ध लड़के-लड़कियों के अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने की बात कहते हुए पुलिस को कार्रवाई के लिए प्रार्थनापत्र दिया।
अब 80 वर्ष के वृद्ध कर सकेंगे नि:शुल्क यात्रा

इस पर लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम और सदर पुलिस को सूचित किया। आधा घंटा तक पुलिस नहीं पहुंची तो उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना के घंटाभर बाद रात करीब 12 बजे सदर पुलिस की गाड़ी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची। उन्हें हॉस्टल के बाहर दो लड़के शराब पीए हुए मिले। हॉस्टल का गेट नहीं खोलने पर पुलिस दोनों लड़कों को लेकर लौट आई। लेकिन, 40-50 महिला पुरुष मौके पर डटे रहे। लोगों के दबाव को देखते हुए सीआई कुलदीप वालिया दुबारा जाब्ते के साथ मौके पर गए। पुलिस ने पांचों को हिरासत में ले लिया।
कैंसर की नि:शुल्क मैमोग्राफी जांच

उन्होंने काफी देर की मशक्कत के बाद रात करीब दो बजे हॉस्टल का गेट खुलवाया तो वहां तीन लड़कियां मिली। उन्होंने वहां महीनेभर से रहना बताया लेकिन उनके पास कोई आईडी नहीं मिली जिसके चलते उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस देर रात तक लड़के और लड़कियों से पूछताछ में जुटी हुई थी। मोहल्लावासी भी पुलिस के साथ-साथ थाने पहुंच गए और संदिग्ध लड़के-लड़कियों के अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने की बात कहते हुए पुलिस को कार्रवाई के लिए प्रार्थनापत्र दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो