नहीं रहे सिंगर मीका सिंह के बड़े भाई

मुंबई | समाचार ऑनलाइन – फेमस पंजाबी सिंगर मीका सिंह और दलेर मेंहदी के बड़े भाई अमरजीत सिंह की सोमवार को देर रात निधन हो गया। इस बात की जानकारी मीका सिंह और दलेर मेहंदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये दी। भाई के निधन से मीका और दलेर मेहंदी सहित पूरा बॉलीवुड गम में डूब हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमरजीत सिंह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। बड़े भाई के निधन के बाद मीका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया था। मीका ने  लिखा है कि, वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह। हमारे परिवार के लिए ये बेहद दुखद खबर है कि, हमारे बड़े भाई अमरजीत सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और अमरजीत पाजी आज स्वर्ग में चले गए।

मधुर भंडारकर की ‘फैशन’ का सीक्वल जल्द!

अमरजीत सिंह के मौत से उनका पूरा परिवार शोक में है। मीका और दलेर के म्यूजिक करियर में उनके भाई अमरजीत सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा है। दलेर मेंहदी ने बोलो ता रा रा’,  ‘तुनक तुनक तुन’ और ‘हो जायेगी बल्ले बल्ले’ जैसे गानों से बॉलीवुड में धूम मचाई थी तो वहीं मीका सिंह ने ‘सावन में लग गई आग’ सान्ग से सुर्खियां बटोरी थी।