scriptकोटा की साक्षी गुप्ता को ऑल इंडिया गल्र्स में प्रथम रैंक | Kota's sakshi secured first rank in IES girls category | Patrika News
कोटा

कोटा की साक्षी गुप्ता को ऑल इंडिया गल्र्स में प्रथम रैंक

साक्षी के पिता सतीश गुप्ता थर्मल में सहायक लेखाधिकारी है। उन्होंने बताया कि साक्षी ने बीटेक सिविल में भी 2016 में सर्वश्रेष्ठ परिणाम लाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

कोटाNov 19, 2018 / 09:35 pm

shailendra tiwari

kota news

राजस्थान की बेटी ने रचा इतिहास, आइइएस में आई अव्वल

कोटा. कुन्हाड़ी पंचवटी नगर निवासी साक्षी गुप्ता ने आइइएस में ऑल इंडिया गर्ल्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनरल रैंकिंग में 12वां स्थान लेकर कोटा का नाम रोशन किया। साक्षी के पिता सतीश गुप्ता थर्मल में सहायक लेखाधिकारी है। उन्होंने बताया कि साक्षी ने बीटेक सिविल में भी 2016 में सर्वश्रेष्ठ परिणाम लाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उसने बास्केटबॉल के अपने पसंदीदा खेल में राज्य स्तर तक भाग लिया है। कोटा में ही रहकर कोचिंग करते हुए यह परिणाम देकर एक बार फि र शिक्षा नगरी का नाम ऊंचा किया। राजस्थान प्रदेश वैश्य युवा महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश विजय के नेतृत्व में युवा टीम ने सोमवार को साक्षी के परिजनों का दुपट्टा ओढ़ाकर, साफा पहनाकर तथा स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो