पुणे : विवाहिता को देवर कर रहा था ब्लैकमेल, महिला ने की खुदकुशी

पुणे समाचार ऑनलाइन

पुणे के आंबेगांव इलाके में एक 24 वर्षीय महिला ने अपने देवर की हरकतों से परेशान होकर खुदकुशी करने की घटना सामने आयी है। देवर विवाहिता को ब्लैकमेल कर शारिरिक संबंध की मांग कर रहा था, जिससे परेशान होकर महिला ने खुदकुशी कर ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार किया है। यह मामला भारती पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इस मामले में विवाहिता की मां ने शिकायत दायर करवायी है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’5065faec-c276-11e8-a8df-4b0c208f1c3b’]

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार गीताजंली सागर शिलीमकर नामक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में जयश्री संजय पवार (उम्र 42) ने शिकायत दायर करवायी है। पुलिस ने इस मामले में महिला के देवर सुहास हनुमंत शिलीमकर को गिरफ्तार किया है। गीताजंली के माता पिता ने वर्ष 2013 में सागर शिलीमकर के साथ शादी की थी। महिला शादी से पहले जब चाकण में रहती थी तब उसका एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। इस बारे में महिला के देवर सुहास शिलीमकर को पता चल गया था। सुहास हमेशा गीतांजली को ब्लैकमेल किया करता था कि अगर उसने उसके साथ शारिरिक संबंध नहीं रखा था, वह उसके पुराने अफेयर के बारे में घर पर सभी को बता देगा।
[amazon_link asins=’B072SWSQ1F’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’581cc501-c276-11e8-a831-89f0fa59add1′]

गीताजंली का देवर लगातार ब्लैकमेल कर शारिरिक संबंध की मांग कर रहा था, मांग पूरी नहीं करने पर बदनामी करने की धमकी दे रहा था। मानसिक और शारिरिक रुप से प्रताड़ित होकर आखिरकर गीताजंली ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस मामले में सहायक पुलिस निरीक्षक एम.एम. सालुंखे जांच कर रहे हैं।