जानें विज्ञान से संबंधित 15 रोचक तथ्य

कभी कभी हम विभिन्न विचारों और सोच में फँस जाते हैं और अपने मन को इस उलझन की स्थिति से निकालने के लिए हमें कुछ अलग सोचने की जरूरत होती है। विज्ञान के बारे में निम्नलिखित 15 आश्चर्यजनक तथ्य आपको सोचने पर मजबूर करेंगे कि विज्ञान वह नहीं है जिसे केवल हमने किताबों में पढ़ा है| वास्तव में ये तथ्य विज्ञान के प्रति आपकी रूचि में और भी बढ़ोतरी करेंगें|

Shikha Goyal
Oct 25, 2016, 17:13 IST

हम सभी जानते हैं कि विज्ञान एक बौद्धिक और व्यावहारिक गतिविधि है जिसके अंतर्गत हम अवलोकन और प्रयोग के माध्यम से अपने चारों ओर के भौतिक और प्राकृतिक दुनिया की संरचना और कार्यप्रणाली का अध्ययन करते हैं| कभी कभी हम विभिन्न विचारों और सोच में फँस जाते हैं और अपने मन को इस उलझन की स्थिति से निकालने के लिए हमें कुछ अलग सोचने की जरूरत होती है। विज्ञान के बारे में निम्नलिखित 15 आश्चर्यजनक तथ्य आपको सोचने पर मजबूर करेंगे कि विज्ञान वह नहीं है जिसे केवल हमने किताबों में पढ़ा है| वास्तव में ये तथ्य विज्ञान के प्रति आपकी रूचि में और भी बढ़ोतरी करेंगें|

जानें विज्ञान से संबंधित 15 रोचक तथ्य |

1. क्या आप जानते हैं कि औसत जीवनकाल के दौरान दिल लगभग 15 लाख बैरल रक्त पंप करता है जो 200 तेल के ट्रेन टैंकरों को भरने के लिए पर्याप्त है?

Source: www.cdn.xl.thumbs.canstockphoto.com

2. क्या आपको पता है कि बारिश की एक इंच का आयतन बर्फ की 10 इंच के बराबर होता है?

Source:www.boston.com

लगभग 30 डिग्री तापमान पर जब 1 इंच पानी वाष्पीकृत होती है तो उससे 10 इंच बर्फ बनती है|

3. क्या आप जानते हैं किहीलियम सुपरफ्लूइडकिसी पात्र में ऊपर चढ़ने के बाद गुरुत्वाकर्षण के नियम का पालन नहीं करता है?

Source: www.devillier.com

2.17K तापमान पर, जो “निरपेक्ष शून्य” के बहुत करीब होता है एवं जिसे “लेम्डा प्वाइंट” के रूप में भी जाना जाता है, तरल हीलियम के गुणों में एक अविश्वसनीय परिवर्तन होता है और यह “सुपरफ्लूइड” हो जाती है अर्थात इसकी “श्यानता गुणांक” शून्य हो जाती है जिसके कारण यह एपरेटस में आसानी से किसी भी माध्यम में छोटे से छिद्र से भी तेजी से प्रवाहित हो जाती है|

4. क्या आपको पता है कि एक गिलास पानी में जब मुट्ठी भर नमक डाला जाता है तो गिलास में पानी का स्तर नीचे हो जाता है?

वास्तव में जब एक गिलास पानी में मुट्ठी भर नमक डाला जाता है तो गिलास में पानी का आयतन 2% तक कम हो जाता है| इसका कारण यह है कि जब पानी में नमक मिलाया जाता है तो पानी के विलायक अणु विखंडित आयन के आस-पास के क्षेत्र में अधिक सुव्यवस्थित हो जाते हैं|

5. क्या आप उस व्यक्ति का नाम जानते हैं जो रासायनिक तत्वों के रूप में अपना पता लिखता था?

उस व्यक्ति का नाम “कैमिस्ट ग्लेन सीबोर्ग” था और वह पते के रूप में  Sg, Lr, Bk, Cf  और  Am लिखता था|

जहाँ Sg का तात्पर्यसिबोर्जियमसे है और यहसीबोर्गका प्रतिनिधित्व करता है|

Lr का तात्पर्य लॉरेन्सियम से है और यह लॉरेन्स बर्कली राष्ट्रीय प्रयोगशाला का प्रतिनिधित्व करता है|

Bk का तात्पर्य बर्केलियम से है और यह बर्कली शहर का प्रतिनिधित्व करता है|

Cf का तात्पर्यकैलिफोर्नियमसे है और यहकैलिफोर्नियाराज्य का प्रतिनिधित्व करता है|

Am का तात्पर्य अमेरिकम से है और यह अमेरिका का प्रतिनिधित्व करता है| 

6. एक और दिलचस्प तथ्य यह है कि जब किसी मनुष्य के शरीर में नब्बे मिनट तक पसीना चलता है तो उसके मस्तिष्क में उतनी ही सिकुड़न होती है जितनी एक वर्ष उम्र बढ़ने पर मस्तिष्क में सिकुड़न होती है?

Source:www.az616578.vo.msecnd.net.com

मानव शरीर में विभिन्न ग्रंथियां और हार्मोन्स

7. क्या आप जानते हैं कि कुछ धातुएं जब पानी के संपर्क में आती हैं तो धातु की क्रियाशीलता के कारण उनमें विस्फोट होता है? यह तब होता है जब सोडियम (Na) पानी के साथ प्रतिक्रिया करता है|

Source: www.images.flatworldknowledge.com

जब कुछ धातुएं हवा के संपर्क में आती हैं तो तुरन्त ही ऑक्सीकृत हो जाती हैं क्योंकि ये धातुएं अत्यधिक क्रियाशील होती हैं| इन धातुओं में सोडियम, पोटेशियम, लिथियम, रूबिडीयम और सीजयम प्रमुख हैं और इन धातुओं को जब पानी में डाला जाता है तो विस्फोट होता है| हम जानते हैं कि ये सभी क्षार धातुएं हैं और इनके बाहरी कक्षा में केवल एक इलेक्ट्रॉन होता है जिसके कारण वे आसानी से इस इलेक्ट्रॉन का त्याग कर अन्य धातुओं के साथ बंधन (bond) बना लेते हैं| इसलिए ये धातुएं प्रकृति में स्वतंत्र रूप से अस्तित्व में नहीं होती हैं|

8. 1960 तक गर्भावस्था के विश्वसनीय परीक्षण के एकमात्र तरीके के रूप में एक पंजों वाले मादा अफ्रीकी मेंढक को महिला के मूत्र का इंजेक्शन दिया जाता था| यदि मेंढक 12 घंटे के भीतर अंडे दे देती थी तो उस महिला को गर्भवती माना जाता था|

Source: www.67.media.tumblr.com

9. क्या आप जानते हैं कि अपने पूरे जीवनकाल में औसतन एक व्यक्ति पूरी दुनिया के तीन चक्कर के बराबर दूरी पैदल चलकर तय करता है और एक औसत व्यक्ति अपने जीवन के प्रत्येक वर्ष में गलती से 430 कीड़े खाता है?

10. क्या आपको पता हैं की डीएनए एक अग्निरोधी भी है|

Source: www.digitaljournal.com

शोधकर्ताओं ने पाया है कि जब सूती कपड़ो को डीएनए से कोटिंग की जाती है तो डीएनए में पाए जाने वाले आनुवंशिकता संबंधी तत्व कपड़े की ज्वलनशीलता को कम कर देते हैं| इसका कारण डीएनए में मौजूद फॉस्फेट है जो गर्म होने पर फॉस्फोरिक अम्ल का निर्माण करता है जो पानी को प्रतिस्थापित कर एक अग्निरोधी पदार्थ की तरह कार्य करता  है| और वास्तव में डीएनए में मौजूद नाइट्रोजन अमोनिया का उत्पादन करता है जो कि दहन को रोकता है|

गोलीय दर्पण से प्रकाश का परावर्तन

11. क्या आपको पता है कि हम सो रहे होते हैं तो हमें गंध का पता नहीं चलता है|

2004 में, ब्राउन विश्वविद्यालय में शोधकर्ताओं ने 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग के तीन स्वस्थ पुरुषों और तीन स्वस्थ महिलाओं के ऊपर एक परीक्षण किया जिससे पाया गया कि सभी लोग तेज शोर के कारण एक झटके में जाग गए लेकिन गंध का उनपर कोई प्रभाव नहीं पड़ा| जिससे यह साबित होता है कि जब हम सो रहे होते हैं तो हमें गंध का पता नहीं चलता है|

12. पाचन क्रिया में मदद करने वाले एंजाइम हमारी मौत के तीन दिन के बाद हमारे ही शरीर को खाना शुरू कर देते हैं|

Source:www. s-media-cache-ak0.pinimg.com

13. एक व्यक्ति एक वर्ष में औसतन 15,000 बार सपने देख सकता है|

14. क्या आप जानते हैं कि जब एक बच्चे का जन्म होता है तो उसके शरीर में केवल एक कप रक्त होता है और हर 2000 शिशुओं में से एक बच्चा एक या एक से अधिक दांत के साथ पैदा होता है?

Source:www.i3.mirror.co.uk

15. Opiorphin एक दर्द निवारक दवा है जो हमारे लार में मौजूद होता है, यह अफ़ीम की तुलना में छह गुना अधिक मादक होता है|


अब तक के प्रमुख सौर मिशनों का एक संक्षिप्त परिचय

जानें विश्व की 10 सबसे महंगी किताबें कौन सी हैं

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News