scriptडीजे में नोकझोंक के बाद मनबढ़ों ने चलायी गोली, चार घायल | Gun Shoot 4 injured in Holi 2019 in Banaras | Patrika News
वाराणसी

डीजे में नोकझोंक के बाद मनबढ़ों ने चलायी गोली, चार घायल

दो की हालत गंभीर, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

वाराणसीMar 22, 2019 / 12:21 am

Devesh Singh

SSP Anand Kulkarni and Injured

SSP Anand Kulkarni and Injured

वाराणसी. होली को दिन तो बनारस में शांतिपूर्ण ढंग से गुजर गया लेकिन रात में हुई घटना ने पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। चौबेपुर थाना क्षेत्र में डीजे में नोकझोंक को लेकर मनबढ़ों की फायरिंग में चार लोग घायल हो गये हैं। दो घायल की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सभी को इलाज के लिए बीएचयू रेफर किया गया है। पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी हत्थे चढ़ चुके हैं और जल्द ही बड़ा खुलासा होगा।
यह भी पढ़े:-देशी व विदेशी लोगों ने जमकर होली खेली, सुरक्षा के रहे सख्त इंतजाम

चौबेपुर थाना क्षेत्र के फूलुपर गांव में होली की रात में डीजे पर गांव के लोग नाच रहे थे। इसी बीच एक से अधिक बाइक पर तीन लोग वहां पर पहुंचे। नाचते समय रास्ता संकरा हो गया था इसलिए लोगों ने कहा कि दूसरी तरफ से चले गये। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बाइक सवार मनबढ़ों ने असलहा निकाल कर ताबड़तोड़ फायर कर दिया। गोली लगने से चार लोग घायल हो गये। इसके बाद बाइक सवार वहां से भाग गये। घायलों को दीनदयाल अस्पताल लाया गया था जहां पर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। चार लोगों को गोली लगने की सूचना पर खुद एसएसपी आनंद कुलकर्णी दीनदयाल पहुंचे और घायलों का हाल जानने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मनबढ़ों की गोलीबारी में कर्मा चौहान (55), नवीन चौहान (15), अजय चौहान (21) व प्रेम कुमार (27)घायल हो गये हैं। घायलों के अनुसार गांव के मनबढ़ दिलीप मौर्या, शमसेर मौर्या व तेज बहादुर मौर्या ने ही गोली चलायी है। घायलों में कर्मा चौहान की स्थिति अधिक खराब बतायी जा रही है। गोलीबारी में चार लोगों के घायल होने की सूचना मिलने ही जिले भर की पुलिस सक्रिय हो गयी है। आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है और जल्द ही घटनाक्रम का खुलासा होगा।
यह भी पढ़े:-मायावती के इस संकेत के बाद राहुल गांधी की बढ़ गयी परेशानी, अखिलेश यादव को मिला है बड़ा मौका
घायल ने कहा कि गांव में चढ़ा कर लिखवाते हैं मुकदमा
गोलीबारी में घायल एक व्यक्ति ने बताया कि तीनों आरोपी काफी मनबढ़ है। गांव में लोगों को चढ़ा कर दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हैं। डीजे में विवाद के बाद तीनों अलग-अलग बाइक से आये ओर गोली चलाने लगे। इसके बाद वहां से भाग गये। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है, जिसके चलते परेशानी नहीं होगी। बनारस में जेएचवी मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद यह दूसरी ऐसी घटना है जिसमे कई लोग घायल हुए हैं।
यह भी पढ़े:-बीजेपी ने182प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, विरोधियों में मचेगा हड़कंप, पीएम मोदी यहां से लड़ेंगे चुनाव
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो