नीरव मोदी पर ईडी ने की बड़ी कारवाई

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन

नीरव मोदी के खिलाफ ईडी ने बड़ी करवाई करते हुए 637 करोड़ की संपत्तियां जब्त कर ली है। यह करवाई सोमवार को की गयी।  ईडी ने भारत और चार अन्य देशों में नीरव और उसके परिवार की 637 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त की हैं।बतादें कि, नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के मुख्य आरोपी है। इंटरपोल ने नीरव मोदी की बहन के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर चुका है।

[amazon_link asins=’B01NCN4ICO,B0756Z43QS,B0719KYGMQ’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’3e0f25e4-c547-11e8-878e-572615ca25f1′]

यात्रियों के लिए मौत का कुआँ है देश की सड़के

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईडी ने न्यूयार्क में स्थित नीरव मोदी की दो संपत्तियां जब्त कर ली है। जिनकी कीमत 216 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। ईडी द्वारा यह करवाई मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम की धारा पांच के तहत की है। इसके अलावा विदेशों में स्थित नीरव मोदी के पांच बैंक खातों जिनमें 278 करोड़ रुपए की रकम थी उन्हें भी जब्त कर लिया गया है। इसके साथ ही जांच एजेंसी ने दक्षिण मुंबई स्थित नीरव के एक फ्लैट को भी जब्त किया है। इस फ्लैट की कीमत 19.50 करोड़ रुपए है। समाचार एजेंसी के मुताबिक हॉन्ग कांग से 22.69 करोड़ रुपए के हीरे जड़ित गहने भी लाए गए हैं।

[amazon_link asins=’B073Q5R6VR,B07C4YKR3J’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’4989882b-c547-11e8-a569-c5891aa1e53c’]

जांच एजेंसियां नीरव मोदी पर लगातार अपना शिकंजा कस रही हैं। इसके पहले इंटरपोल ने गत 10 सितंबर को नीरव मोदी की बहन पूर्वी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया। पूर्वी बेल्जियम की नागरिक है। अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट की तरह काम करने वाला इस नोटिस में कहा गया है कि ‘धनशोधन मामले’ के आरोपों में पूर्वी दीपक मोदी (44) वांछित है।