scriptपहले जमकर खिलाया-पिलाया उसके बाद लड़की वालों ने लड़के वालों का किया ये हाल | Groom Party Beaten by Bride Party in Jaunpur News | Patrika News
जौनपुर

पहले जमकर खिलाया-पिलाया उसके बाद लड़की वालों ने लड़के वालों का किया ये हाल

बारात में लड़के वालों से जमकर हुई थी मारपीट, तो बदला लेने के लिेये चैथ के दिन लड़की वालों ने पीटा।

जौनपुरJul 06, 2017 / 08:07 pm

रफतउद्दीन फरीद

Bride Party Beaten by Groom Party

Bride Party Beaten by Groom Party

जौनपुर. खेतासराय थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटी की विदाई लेने आए कन्या पक्ष को नाश्ता और भोजन करवाने के बाद वर पक्ष ने पीट दिया। किसी तरह सभी ने भाग कर जान बचाई। थाने पर भी शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पता चला कि बरात में दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद से ही वर पक्ष खार खाए हुए था। बुधवार की रात मौका मिलते ही सारी कसर पूरी कर ली।



एक गांव से दो जुलाई को जलालपुर बाजार में बरात गई थी। इस दौरान नशे में घराती और बराती में मारपीट हो गई। कुछ प्रबुद्धजनों के समझाने के बाद वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। बुधवार की रात कन्या पक्ष के लोग चैथ व लड़की की विदाई के लिए आए थे। वर पक्ष ने पहले विधिवत नाश्ता कराया।



इसके बाद भरपेट भोजन भी दिया। सबकुछ हो जाने के बाद बरात में हुई मारपीट व कम दहेज का हवाला देकर सभी की पिटाई शुरू कर दी। यहां तक कि छोटे बच्चों को भी नहीं छोड़ा। कन्या के भाई को दूसरे गांव तक दौड़ा कर पीटा गया। उस गांव के लोगों ने देखा तो बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई।



घायलावस्था में सभी देर रात थाने पहुंचे। वहां के मुंशी को अपनी व्यवस्था सुनाई तो उसने एसओ के न होने का हवाला देकर लौटा दिया। कन्या के पिता ने बताया कि थाने पर सुनवाई नहीं हुई। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि मामले की सूचना थाने पर नहीं आई।

Hindi News/ Jaunpur / पहले जमकर खिलाया-पिलाया उसके बाद लड़की वालों ने लड़के वालों का किया ये हाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो