scriptलोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत! | National Vice President of Lohia Vahini died in a road accident | Patrika News

लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत!

locationलखनऊPublished: Sep 30, 2017 06:29:37 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बहादुरपुर मझिगवां गांव के सामने उनकी डिवाइडर से टकरा गई।

Samajwadi Party leader Neeraj Yadav

Samajwadi Party leader Neeraj Yadav

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के नेता नीरज यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बहादुरपुर मझिगवां गांव के सामने उनकी डिवाइडर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि नीरज समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठन लोहिया वाहिनी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। बताया जा रहा है कि नीरज ताराचंद यादव के रिश्तेदार हैं। ताराचंद समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के कार्यालय में प्रभारी हैं। नीरज यादव एक युवा नेता के तौर पर जाने जाते थे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी के लोकसभा क्षेत्र के रहने वाले थे। नीरज यादव लखनऊ के जियामऊ में रहते थे।
यह भी पढ़ें… समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक को मिली रेप की धमकी, पंखुड़ी ने भी ट्वीट कर दिया यह करारा जवाब

कार की गति काफी तेज थी
लखनऊ के जियामऊ निवासी नीरज यादव पुत्र दिनेश चन्द्र यादव रेस्टोरेंट संचालक हैं। वह मुरादाबाद के एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव की शादी में शिरकत करने के लिए महिला मित्र विशाखा चतुर्वेदी के साथ दिल्ली जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बहादुरपुर मझिगवां गांव के सामने होंडा सिटी कार तेज गति से डिवाइडर से टकरा गई। कार की गति इतनी तेज थी कि उसके परखच्चे उड़ गए। विशाखा कार से निकल कर दूर जा गिरीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नीरज की कार में ही फंस कर मौत हो गई। हादसा देख एनसीसी प्लांट के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कार में फंसे नीरज को बाहर निकाला। इसके साथ ही कार में मिले दो ब्रीसफकेश पुलिस के कब्जे में हैं। युवक की जेब से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी गई। बताया जाता है कि मृतक नीरज के पिता एमएलसी हैं।
यह भी पढ़ें… शिवपाल यादव को मुलायम का एक और बड़ा झटका, अखिलेश यादव का खिला चेहरा!

एक्सप्रेस-वे पर बढ़ रहे हादसे
एक्सप्रेस वे पर वाहनों की तेज रफ्तार ने हादसों की रफ्तार भी बड़ा दी है। शुक्रवार रात कार पलटने से हुई दो मौतों के बाद सुबह तड़के एक इनोवा डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में महिला सहित तीन की मौके पर ही मौत हो गई। गम्भीर रूप से घायल 4 लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। हादसे का शिकार सभी लोग बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं, जो हरियाणा के सोनीपत में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करते थे और त्योहार मनाने घर जा रहे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो