पाकिस्तान का ये शहर हिंदू-मुस्लिम की अनोखी मिसाल  

पाकिस्तान। समाचार ऑनलाइन 
पाकिस्तान का मीठी शहर हिंदू-मुस्लिम की अनोखी मिसाल है।  यहां गायें आजाद घूमती हैं। हिन्दुओं में गाय को पवित्र माना जाता है।  सिंध प्रांत के इस शहर के निवासी 72 वर्षीय पेंशनभोगी शाम दास ने कहा, यहां, मुस्लिम हिन्दुओं की आस्था का सम्मान करते हैं। वे गायों का वध नहीं करते।  अगर कभी करते भी तो इस इलाकों से कई दूर करते है।  जहां हिन्दुओं के घर न हो।  वह हिन्दुओं के आस्था को ठेस नहीं पहुँचाना चाहते।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’b4973869-cbd2-11e8-ab03-1b0412d16733′]

पाकिस्तान के मीठी शहर में गायें आराम से रहती हैं। वे जहां चाहें वहां घूमती हैं और सड़कों पर सो जाती हैं। कई बार मोटरसाइकिलों और अन्य वाहनों को गायों के बीच में से होकर गुजरना पड़ता है। कई जगह पर तो गायों के गुजरने तक वाहन सड़क पर इंतजार करते हैं।

मीठी शहर
मीठी शहर 60 हजार हिन्दुओं का शहर है। जबकि पूरे पाकिस्तान में करीब 95 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है। इस शहर में भव्य श्री कृष्ण मंदिर भी है जिसके घंटों की आवाज अक्सर मस्जिदों की अजान की आवाज में घुल जाती है। खास बात यह है कि,  शहर में एक भी सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं है।
[amazon_link asins=’B071D4MP9T,B00BSE5WQ4′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’e4bd1e73-cbd2-11e8-871a-4ba99449202e’]

कराची के एक हिन्दू पुजारी विजय कुमार गिर ने कहा कि,  शहर में 360 मंदिर में से केवल एक दर्जन मंदिर अब खुले हैं। उन्होंने कहा, ‘बाकी मंदिर बंद हो गये हैं और उनकी जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया है।  पाकिस्तान मानवाधिकार आयेाग सदस्य मारवी सरमद ने कहा कि पाकिस्तान में हिन्दुओं को उनके धर्म के कारण भारत समर्थित माना जाता है। इसलिए उन्हें हमेशा पाकिस्तान विरोधी होने के संदेह से देखा जाता है।

पिंपरी- स्वारगेट मेट्रो निगड़ी तक चलेगी; पेश हुआ डीपीआर