जन्मदाता पिता ही कर रहा था 12 साल की बेटी का यौन शोषण

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन

मासूम बच्चियों के यौन उत्पीड़न के लगातार सामने आ रहे मामलों की श्रृंखला में एक और मामला जुड़ गया है। पिंपरी चिंचवड़ के थेरगांव में जन्मदाता पिता और अन्यों ने एक 12 साल की लड़की का यौन शोषण किये जाने की वारदात सामने आई है। चौंकानेवाली बात यह है कि इस पीड़ित बच्ची के साथ हैदराबाद में चलती ट्रेन और सोलापुर स्टेशन पर भी यौनाचार किया गया है और यही नहीं उसे नग्न कर मिर्च का धुआं देकर प्रताड़ित भी किये जाने की जानकारी सामने आई है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’08c55f63-c794-11e8-9665-c71a7d30630c’]

वाकड़ पुलिस के अनुसार, जब पीड़ित बच्ची मुंबई पहुंची तब एक सामाजिक संस्था के प्रतिनिधि से उसने पूरी हकीकत बतायी, तब यह घृणास्पद मामला सामने आया। सामाजिक संस्था के प्रतिनिधि ने मुंबई के कांदिवली पुलिस थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद यह मामला पिंपरी चिंचवड़ पुलिस के वाकड़ थाने में ट्रांसफर किया गया।

सेल्स टैक्स के बकाए के विवाद में कारोबारी को ठहराया ‘एजंट’

पिंपरी चिंचवड़ शहर में बीते कुछ दिनों से मासूम बच्चियों के यौन उत्पीड़न के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जोकि चिंता का विषय बन गया है।

[amazon_link asins=’B0756RCTK2,B07DB85QZ3,B01FM7GGFI’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’18bcbe9b-c794-11e8-8ac3-81f476eb0b61′]

पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटील से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची पर 2016 और जारी 2018 वर्ष में लगातार अत्याचार हुआ है। इसमें उसके जन्मदाता पिता ने ही उसका यौन उत्पीड़न किये जाने की जानकारी मिली है। 2017 में बच्ची की रिश्तेदार महिला और उसके पुत्र ने हैदराबाद में उनके घर में उसके साथ मारपीट की औऱ उसे नग्न कर मिर्च का धुंआ देकर प्रताड़ित किया। इसी साल में एक अपाहिज व्यक्ति ने हैदराबाद में चलती ट्रेन में उसके साथ दुष्कर्म किया। सोलापुर स्टेशन पर भी एक अन्य व्यक्ति जिसका एक हाथ छोटा है, ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। बहरहाल इस मामले को दर्ज कर वाकड़ पुलिस छानबीन में जुट गई है।