होंडा सिटी की टक्कर से दादी पोते की मौत

पुणे। समाचार ऑनलाइन
पुणे के खराडी इलाके में बेकाबू होंडा सिटी कार ने दो से तीन लोगों को उड़ाने की घटना घटी। इस घटना में दादी पोता की मौत हो गई। इस घटना में अन्य तीन लोग घायल हैं। शांताबाई साहबराव सोनवणे (61) और नयन रमेश मोकले (11, खराडी) की मौत हो गई है। इस घटना में महेंद्र लोखंडे घायल हुए हैं। यह घटना नगर रोड पर रेडिसन होटल के सामने बुधवार रात साढ़े आठ बजे के करीब घटी। एक्सीडेंट करने के बाद ड्राइवर फरार हो गया है। अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’54f551ca-bca1-11e8-bb16-4bf62d793d4e’]
नगर रोड पर सात दिन के गणपति विसर्जन का जुलूस शुरू था। इस समय होंडा सिटी कार होटल रेडिसन की ओर से खराडी की ओर जा रही थी। कार की रफ्तार तेज होने की वजह से ड्राइवर का नियंत्रण छूट गया और तीन से चार गाड़ियों को टक्कर दे मारी। इस दौरान शांताबाई सोनवणे यह अपने पोते नयन के साथ सड़क के किनारे खड़ी थी। कार की टक्कर से गंभीर जख्मी होने के बाद तुरंत दोनों को हॉस्पिटल में भरती किया गया था। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
[amazon_link asins=’B0152XB2Q0,B00NXFPUYU’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’621f60a4-bca1-11e8-a345-072baa5d3e2b’]
एक्सीडेंट के बाद लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। जिसे देखकर ड्राइवर कार छोड़कर ही भाग खड़ा हुआ। चंदननगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र मुलिक व उनके टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। चंदननगर पुलिस जांच कर रही है।