कांग्रेस और पाकिस्तान की भाषा एक जैसी : भाजपा 

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन 
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता शशि थरूर के बयान पर टिप्पीड़ि करते हुए कहा है कि, कांग्रेस, भाजपा का विरोध करते-करते भारत का विरोध करने लगी है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को कहा कि, ऐसी बहुत सी घटनाएं है जिसमें पाकिस्तान और कांग्रेस साथ साथ खड़े दिखाई देते है। कांग्रेस और पाकिस्तान की भाषा एक जैसी हो गई है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’98945e90-c586-11e8-b88d-4942b4fdd579′]
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि, कभी भी भारत की यह परंपरा नहीं रही कि सयुंक्त राष्ट्र में भारत की कोई भी पार्टी आलोचना करे। मगर शशि थरूर ने जिस ढंग से सवाल खड़ा किया है बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। आगे सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि, पाकिस्तान ने हमेशा भारत के बयान का संयुक्त राष्ट्र में विरोध किया है। शशि थरूर का बयान पाकिस्तान के साथ खड़ा हुआ दिखाई देता है। शशि थरूर ने कहा था कि, भारत की सकरात्मतक और रचनात्मक छवि बनाने के बजाये सयुंक्त राष्ट्र में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का भाषण भाजपा के वोटरों के लिए था। शशि थरूर ने कहा कि ऐसा लगता है कि भारत में सब कुछ राजनीतिक वातावरण ही है।