Please enable javascript.आप ने दागे जेटली पर 5 सवाल - aap asks 5 questions in ddca corruption case - Navbharat Times

आप ने दागे जेटली पर 5 सवाल

नवभारत टाइम्स | 19 Dec 2015, 12:48:35 AM

आम आदमी पार्टी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली से डीडीसीए में करप्शन के आरोप पर 5 सवाल...

aap asks 5 questions in ddca corruption case
आप ने दागे जेटली पर 5 सवाल
विशेष संवाददाता, नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी (आप) ने वित्त मंत्री अरुण जेटली से डीडीसीए पर करप्शन के आरोप के मसले पर पांच सवाल किए। आप ने जेटली पर अस्पष्ट जवाब देने का आरोप भी लगाया। जेटली को ‘अर्द्धसत्य और खूबसूरत झूठ का मालिक’ करार देते हुए आप नेता आशुतोष ने कहा कि जेटली का यह बयान कि उनके खिलाफ विशेष आरोप नहीं हैं, बड़ा गुमराहपूर्ण है।

आशुतोष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीडीसीए पर निजी कंपनी 21 सेंचुरी को फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में 10 कोरपोरेट बॉक्स लीज पर देने पर भी धांधली का आरोप लगाया और कहा कि जेटली के एक मित्र की कंपनी को इस सौदे के लिए पांच करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय लाभ पहुंचाया गया। आप नेता ने जेटली से यह साफ करने को कहा कि 21 सेंचुरी के सदस्य कौन थे और क्या उसमें उनका कोई रिश्तेदार था।

उन्होंने जेटली पर ओएनजीसी पर हॉकी इंडिया को पांच करोड़ रुपये देने का दबाव डालने का भी आरोप लगाया और पूछा कि उसके पीछे क्या कारण था। फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के रिकंस्ट्रक्शन में बड़ी फाइनैंशल इरेग्युलरिटीज का आरोप लगाते हुए आप नेता ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए पब्लिक सेक्टर की कंपनी ईपीआईएल को 57 करोड़ रुपये दिए गए और 114 करोड़ रुपए का बाकी 57 करोड़ नौ कंपनियों में बांटा गया।

उन्होंने कहा कि इन कंपनियों के रजिस्टर्ड पते, ई-मेल और डायरेक्टर एक जैसे ही थे। क्या जेटली इन कंपनियों को जानते थे और क्या यह भ्रष्टाचार नहीं है? जेटली के इस बयान पर कि एसएफआईओ की रिपोर्ट में उन्हें दोषमुक्त करार दिया गया है। आशुतोष ने कहा कि वित्त मंत्री ने इस फैक्ट को छिपाया कि इस केंद्रीय एजेंसी ने जिन अपराधों का उल्लेख किया है, उसकी सजा में कैद शामिल है। आप नेता ने जेटली से हॉकी इंडिया के प्रमुख नरेंद्र बत्रा से अपने संबंध के बारे में भी बताने को कहा।
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर