Just In
- 58 min ago Jeep Wrangler Facelift Review Video : जानें पहले से कितनी बदल गई नई ऑफ-रोडर SUV? डिजाइन में हुए ये अपडेट
- 2 hrs ago Jeep Wrangler Facelift Review : चलाने में कैसी है ऑफ-रोडर SUV? नए डिजाइन और परफॉर्मेंस के साथ हुए ये बदलाव
- 4 hrs ago लाउड Music चलाकर कार चलाना पड़ सकता है भारी! हो जाएं सावधान, वरना बाद में हो सकता बड़ा नुकसान
- 19 hrs ago मिडिल क्लास की पसंदीदा है Hero की ये बाइक, कीमत सिर्फ 75 हजार रुपये, माइलेज भी है शानदार..
Don't Miss!
- News Lok Sabha Chunav 2024: ओवैसी ने राहुल से की सीक्रेट डील? UP में AIMIM के चुनाव नहीं लड़ने को लेकर बड़ा दावा
- Finance Pradhan Mantri Awas Yojana घर बनाने का ख्वाब होगा पूरा, जानिए क्या है ये स्कीम
- Lifestyle Boyfriend को दिनभर में करती थी 100 बार फोन, पता चला Love brain बीमारी से जूझ रही हैं गर्लफ्रेंड
- Technology Whatsapp में हुई PassKey फीचर की एंट्री, बिना पासवर्ड कर सकेंगे लॉग-इन
- Movies Tamannaah Bhatia पर पुलिस ने कसा शिकंजा, इस मामले में भेजा एक्ट्रेस को भेजा समन
- Education JEE Advanced 2024 के लिए 2.50 लाख छात्र हुए क्वालिफाई, देखें श्रेणी-वार उम्मीदवारों की सूची
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
TOP 10 : जानिए सबसे तेज रफ्तार वाली दुनिया की इन टॉप 10 कारों के बारे में
आॅटोमोबाइल इंडस्ट्री हर दिन नए आयामों को छू रही है। लोगों का रफ्तार के प्रति जुनून देखते हुए कंपनियां आएदिन क से बढ़कर एक स्पीडर कारें निकाल रही हैं। एक जमाना होता था जब 19 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड को मैक्सिमम कहा जाता था। लेकिन आज 400 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड वाली कारें भी आ चुकी हैं! ड्राइवस्पार्क आपको ऐसी ही दुनिया की सबसे तेज़ स्पीड वाली टॉप 10 कारों के बारे में बता रहा है। आखिरी स्लाइड में जानिए फिलहाल दुनिया की सबसे तेज दौड़ने वाली कार कौन सी है।
10. गुम्पर्ट अपोलो
टॉप स्पीड : 223mph (359km/h)
4.2-litre ट्विन टर्बो वी8 इंजन से लैस। 641bhp की ताकत जेनरेशन की क्षमता और 0 to 100km/h की स्पीड महज 3.1 सेकंड में पकड़ने में सक्षम।
9. नोबल एम600
टॉप स्पीड : 225mph (362km/h)
2010 में Goodwood Festival of Speed में हुई थी लॉन्च। ब्रिटेन में बनी इस कार में 4.4-litre twin-turbocharged इंजन लगा है। यह अधिकतम 650bhp की ताकत जेनरेट करता है। Noble M600 0 to 100km/h की स्पीड महज 3 सेकंड में पकड़ने में सक्षम।
8. जेनेवो ST1
टॉप स्पीड : 233mph (375km/h)
स्वीडन में बनी इस कार में 6.8-litre V8 इंजन लगा है जो कि टर्बो और सुपरचाज्र्ड है। यह कार 0 से 100km/h की स्पीड महज 3 सेकंड में पकड़ने में सक्षम है। इंजन 1100bhp की ताकत के साथ 1430Nm का टॉर्क जेनरेट करने में है कैपेबल।
7. मैक्लेरेन एफ1
टॉप स्पीड : 240mph (386km/h)
McLaren F1 में 6.2-litre V12 इंजन लगा है जो कि 618bhp की ताकत जेनरेट कर सकता है। यह कार 0 से 100km/h की स्पीड महज 3.2 सेकंड में पकड़ने में सक्षम। मैक्लरेन ने ऐसी महज 106 कारें ही बनाईं हैं इसक कार के नाम दुनिया की सबसे तेज प्रॉडक्शन कार होने का खिताब भी दर्ज है।
6. Koenigsegg CCX
टॉप स्पीड : 245mph (395km/h)
दुनिया की सबसे तेज रफ्तार वाली कारों मेें 6वें स्थान पर काबिज इस कार में 4.7-litre V8 इंजन लगा है। यह 0 से 100km/h की स्पीड महज 3.2 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी मैक्सिमम स्पीड है 395km/h। इसे बनाने वाली कार कंपनी ने महज 49 कारें ही ऐसी बनाई हैं।
5. सलीन एस7 Twin Turbo
टॉप स्पीड : 248mph (399km/h)
लिस्ट में 5वें स्थान पर मौजूद यह कार S7 का अपडेटेड वर्जन है। इसमें 7.0-litre twin turbocharged वी8 इंजन लगा है। यह 750bhp की ताकत जेनरेट करती है। 0 से 100km/h की स्पीड महज 2.8 सेकंड में पकड़ लेती है। Saleen S7 Twin Turbo कार 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है।
4. एसएससी अल्टीमेट एरो
टॉप स्पीड : 256mph (412km/h)
SSC Ultimate Aero को 2006 में लॉन्च किया गया था। गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकॉर्ड में इसे दुनिया की सबसे तेज दौड़ने वाली कार का खिताब मिला था। इसमें 6.4-litre twin turbocharged V8 इंजन लगा है जो कि 1183bhp and 1483Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी अधिकतम स्पीड है 437km/h।
3. कोएनेगसेग अगेरा
टॉप स्पीड : 260mph (418km/h)
Koenigsegg Agera R दुनिया की तीसरी सबसे तेज दौड़ने वाली कार है। इसमें 5.0-litre twin turbocharged V8 इंजन लगा है जो कि 1124 बीएचपी की ताकत जेनरेट करने में सक्षम है।
0 से 100km/h की स्पीड महज 2.8 सेकंड में पकड़ लेने में सक्षम है। इसकी मैक्सिमम स्पीड है 439km/h।
2. हेन्नेसे वेनम जीटी
टॉप स्पीड : 270mph (435km/h)
दुनिया की दूसरी सबसे तेज इस कार में 7.0-litre twin turbocharged V8 इंजन लगा है जो कि 1244 बीएचपी की ताकत जेनरेट करने में सक्षम है। 0 से 300km/h की स्पीड महज 13.63 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी अबतक महज 16 कारें ही बिकी हैं। गिनीज बुक में शामिल होने के लिए ऐसी कम से कम 30 कारें बिकना जरूरी है।
1. बुगाटी शेरॉन
टॉप स्पीड : 288mph (463km/h)
ये है दुनिया की सबसे तेज दौड़ने वाली कार। इसकी मैक्सिमम स्पीड है 463km/h। इसमें 8.0-litre, quad-turbocharged W16 इंजन लगा है जो कि 0 to 100km/h की स्पीड महज 2.4 सेकंड में पकड़ने में सक्षम है।
ड्राइवस्पार्क के ट्रेंडिंग आर्टिकल यहां पढ़ें -