‘दिलवाले’, ‘बाजीराव मस्तानी’ के एक दिन प्रदर्शित होना दुर्भाग्यपूर्ण : प्रियंका
Advertisement

‘दिलवाले’, ‘बाजीराव मस्तानी’ के एक दिन प्रदर्शित होना दुर्भाग्यपूर्ण : प्रियंका

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का मानना है कि उनकी आने वाली ‘बाजीराव मस्तानी’ और सुपरस्टार शाहरुख खान की ‘दिलवाले’ फिल्म का एक ही दिन प्रदर्शित होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

‘दिलवाले’, ‘बाजीराव मस्तानी’ के एक दिन प्रदर्शित होना दुर्भाग्यपूर्ण : प्रियंका

मुंबई : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का मानना है कि उनकी आने वाली ‘बाजीराव मस्तानी’ और सुपरस्टार शाहरुख खान की ‘दिलवाले’ फिल्म का एक ही दिन प्रदर्शित होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की कहानी प्रेम पर आधारित है जिसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘दिलवाले’ हास्य-ऐक्शन पर आधारित एक फिल्म है। इस फिल्म में शाहरूख खान, काजोल, वरूण धवन और कृति सानोन मुख्य भूमिका में हैं।

‘दिलवाले’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म 18 दिसंबर को प्रदर्शित होने वाली है।

प्रियंका ने बताया, ‘दोनों फिल्में एक-दूसरे से अलग है ऐसे में दोनों फिल्में अच्छा प्रदर्शन करेंगी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दोनों फिल्में एक ही दिन प्रदर्शित हो रही है। मैं उम्मीद करती हूं कि दोनों फिल्में बेहतर करे। मैं ‘दिलवाले’ की टीम को शुभकामना देती हूं।’ ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म का पिछले महीने पुणे में प्रमोशन किया गया। पुणे के बालेवाड़ी स्टेडियम के श्री छत्रपति शिवाजी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में फिल्म का ‘गजानन’ आरती गीत जारी किया गया।

Trending news