Just In
- 1 hr ago अब Royal Enfield की बाइक से करें वर्ल्ड टूर, नई बाइक खरीदने की भी नहीं होगी जरुरत, जानें प्लान
- 4 hrs ago नई Land Rover Defender के साथ नजर आयी बॉलीवुड सिंगर Neha Kakkar, कीमत जान होश उड़ जाएंगे!
- 5 hrs ago ये हैं देश की टॉप-3 कॉम्पैक्ट SUV! डिजाइन से लेकर फीचर तक में बवाल, Hyundai Creta का है बोलबाला!
- 21 hrs ago टोल प्लाजा पर अब नहीं होंगे ये बोर्ड! केंद्र सरकार ने लिया अहम फैसला, जानें डिटेल्स
Don't Miss!
- Movies 'लव सेक्स धोखा 2' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, फैंस हुए एक्साइटेड
- News सच में होते थे वासुकी नाग, गुजरात में वैज्ञानिकों को मिले शरीर के अंश, आकार जानकर उड़ जाएंगे होश
- Lifestyle Golden Rules for Relationship: खुशहाल और सफल वैवाहिक जीवन के लिए कपल फॉलो करते हैं ये नियम
- Technology OnePlus Ace 3 Pro के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले आए सामने, जानिए क्या कुछ होगा खास
- Finance Tesla In India: भारत में ईलेट्रिक व्हीकल पॉलिसी की बैठक में Tesla का सलाहकार शामिल, क्या भारत में आएगी ये EV
- Travel दिल्ली-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कौन से स्टेशनों से होकर गुजरेगी? और कौन से रूट्स हैं प्रस्तावित?
- Education JAC 10th Toppers List 2024:झारखंड बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट जारी, ज्योत्सना ज्योति ने 99.2% से किया टॉप, चेक list
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
दुनिया का सबसे महंगा रेसिंग ट्रैक हो सकता है 63 अरब रुपये से ज्यादा का यह क्रूज शिप
क्रूज शिप के बारे में आपने सुना ही होगा। इनपर आप कई तरह की एक्टिविटीज का रोमांच उठा सकते हैं। इनमें आइस स्केटिंग, सर्फिंग और रॉक क्लाइम्बिंग आदि प्रमुख हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं एक यूनीक क्रूज शिप के बारे में, जो कि नॉरवेजियन क्रूज लाइन जहाजों का हिस्सा है। इस यूनीक जहाज का नाम है नॉरवेजियन जॉय। यह यूनीक इसलिए है क्योंकि इसमें गो-कार्ट रेसिंग होगी।
छोटे रेसिंग ट्रैक की तरह दिखेगा
इसपर टू लेवल कार्ट ट्रैक तैयार किया जाएगा जिसमें कुल सात से आठ टर्न होने के आसार हैं। इसके मॉडल के अनुसार, यह किसी छोटे रेसिंग सर्किट की तरह दिखेगा। साथ ही इसमें सपाट रोड की बजाय ढलान वाला ट्रैक बनाया जाएगा ताकि रेस के रोमांच को बढ़ाया जा सके।
ये हैं इसकी खासियतें
- 1 लाख 68 हजार टन है वजन
- 20 डेक लाइनर
2017 तक हो सकता है तैयार
नॉरवेजियन जॉय एक बार में 4,200 पैसेंजर्स और 1,700 क्रू मेंबर्स को एकसाथ ले जा सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि 2017 की गर्मियों तक यह पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।
ये होंगे इसके डायमेंशन
अगर नॉरवेजियन जॉय क्रूज शिप के डायमेंशन्स की करें तो यह 1,069 फीट लंबा है। दूसरे शब्दों में कहें तो यह किसी निमिज क्लास एयरक्राफ्ट कॅरियर से महज 23 फीट ही छोटा है।
इन सुविधाओं से होगा लैस
इसमें कार्टिंग के अलावा कुछ अन्य खूबियां भी होंगी। नॉरवेजियन जॉय में बम्पर कार्स, 360 फीट का वाटर स्लाइड, सिमुलेटर्स, दो कसीनो और लग्जरी रिटेल आउटलेट्स भी होंगे।
प्राइवेट रूम्स और प्राइवेट कसीनो भी होंगे
नॉरवेजियन जॉय में धनकुबेरों के लिए हैवेन भी तैयार किया जाएगा। इसमें 74 प्राइवेट लग्जरी कमरे होंगे। साथ ही उनके लिए प्राइवेट लाउंज, पूल्स, डाइनिंग एरियाज और प्राइवेट कसीनो आदि की भी व्यवस्था होगी।
चीन के इन शहरों के बीच पहला सफर
यूं तो इस जहाज से जुड़ी अधिक जानकारी फिलहाल साझा नहीं की गई है लेकिन फिर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि तैयार होने के बाद यह सबसे पहले चीन के शंघाई शहर से बीजिंग तक का सफर तय करेगा।
जल्द पूरा होगा सपना
तो आप भी अगर रेसिंग के शौकीन हैं और एक खास किस्म की दुनिया के सबसे महंगे रेस ट्रैक पर रेसिंग देखना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। नॉरवेजियन जॉय क्रूज शिप आपके सपने को हकीकत में बदल सकता है।
कॉमेंट में लिखकर बताएं कि कैसा लगा
उम्मीद है कि आपको यह क्रूज शिप काफी पसंद आया होगा। आप हमें इसके बारे में कॉमेंट में लिखकर बता भी सकते हैं।
ड्राइवस्पार्क के ट्रेंडिंग आर्टिकल यहां पढ़ें -