Please enable javascript.तीनों एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल 27 से - MCDemployee's 3 days strike starts today - Navbharat Times

तीनों एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल 27 से

नवभारत टाइम्स | 27 Jan 2016, 6:08 am
Subscribe

सैलरी और एरियर न मिलने से नाराज एमसीडी के कर्मचारी बुधवार से तीन दिन की हड़ताल और प्रदर्शन करेंगे...

mcdemployees 3 days strike starts today
तीनों एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल 27 से
प्रमुख संवाददाता, नई दिल्ली

सैलरी और एरियर न मिलने से नाराज एमसीडी के करीब 1.5 लाख कर्मचारी बुधवार से तीन दिन की हड़ताल और प्रदर्शन करेंगे। दो यूनियन यह हड़ताल और प्रदर्शन अलग-अलग कर रही हैं। इनमें से एक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित घर के बाहर प्रदर्शन करेगी। यहां कूड़ा डाले जाने की भी योजना बनाई जा रही है। दूसरी यूनियन जंतर-मंतर पर अभी तीन दिन के लिए हड़ताल शुरू करेगी।

इसमें स्वतंत्र मजदूर विकास संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गहलोत और सलाहकार आरबी उटवाल ने बताया कि उनकी मुख्यमंत्री से की जाने वाली मुख्य मांगों में चौथे वित्त आयोग की सिफारिशें जल्द से जल्द लागू करने की भी मांग रहेगी क्योंकि अब उन्हें यह भी समझ में आने लगा है कि जब तक निगमों के पास पैसा नहीं आएगा, तब तक वह कहां से हमारी सैलरी और अन्य भत्ते देंगी। इसलिए, निगम से सैलरी की मांग के साथ-साथ मुख्यमंत्री से वित्त आयोग की सिफारिशों को भी लागू करने की मांग की जाएगी। यह भी बताया गया है कि मुख्यमंत्री के सरकारी आवास के बाहर कूड़ा भी डाला जा सकता है।

दूसरी ओर यूनाइटेड फ्रंट ऑफ एमसीडी एंप्लॉयीज के महासचिव राजेंद्र मेवाती ने दावा किया है कि उनके फ्रंट को तीनों एमसीडी के तमाम विभागों के कर्मचारियों का समर्थन प्राप्त है। इसमें न केवल सफाई कर्मचारी बल्कि टीचर्स, नर्सें, इंजिनियर्स और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। इन्होंने बताया कि बुधवार से तीन दिन के लिए सांकेतिक हड़ताल शुरू की जाएगी। इसमें सभी कर्मचारी काम नहीं करेंगे और सिविक सेंटर पर भी प्रदर्शन किया जाएगा।

तीनों निगमों से मुख्य मांगों में सभी कर्मचारियों की सैलरी हर महीने की एक तारीख को देना, सभी बकाया भत्ते दिए जाएं और आर्थिक निदान के लिए तीनों नगर निगम को एक किया जाए। यह उनकी प्रमुख मांगे होंगी। उन्होंने कहा कि अगर इन तीन दिनों में उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि ईस्ट एमसीडी के मेयर हर्षदीप मल्होत्रा ने दिसंबर की जो सैलरी जारी करने की बात कही थी। वह गलत है। अभी तक एक भी पैसा किसी भी कर्मचारी के अकाउंट में नहीं आया है। अब उन्हें और बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता। बताया जाता है कि बुधवार की हड़ताल में मेयर और पार्षद शामिल नहीं होंगे।
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर